
'हमारे विधायकों ने धोखा नहीं दिया होता...', बिहार राज्यसभा चुनाव में हार पर छलका तेजस्वी का दर्द
AajTak
बिहार की राजनीति में मचे घमासान के बीच तेजस्वी यादव ने विधानसभा से बाहर निकलते ही बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सत्ता पाने के लिए धनतंत्र और मशीन तंत्र का सहारा लिया है और वह इस लड़ाई को जारी रखेंगे.
बिहार राज्यसभा की 5 सीटों पर एनडीए की जीत लगभग तय है. इसी बीच बिहार विधानसभा से बाहर निकलते ही विपक्ष के नेता और आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राज्यसभा चुनाव या विधानसभा से जुड़े हालिया घटनाक्रमों में बीजेपी पर धनतंत्र (मनी पावर) और मशीन तंत्र (मैनिपुलेशन) का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने ये भी कहा कि अगर हमारे विधायकों ने धोखा न दिया होता तो हमारी जीत तय थी. विधानसभा से बाहर आते हुए मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा, सभी लोगों को पता है कि एजेंसियां कहां है, लेकिन हमारी चाहे जितनी भी संख्या होती. हम बीजेपी से लड़ते और हमेशा अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे. एक दिन जरूर आएगा, जिस दिन हम लोग कामयाब होंगे. बीजेपी ने धनतंत्र और मशीन तंत्र का दुरुपयोग कर किसी को डरा कर, किसी को खरीद कर जो राजनीति की परंपरा शुरू की है. उसका अंत जरूर होगा.
'BJP की विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेंगे' उन्होंने महागठबंधन के नंबर गेम पर बोलते हुए कहा कि मैं बता दूं कि महागठबंधन का की जो स्ट्रेंथ है वो 35 यानी हम लोगों के पास 6 विधायक कम थे और एनडीए के पास 3 विधायक कम थे, पांचवीं सीट के लिए, लेकिन फिर भी हम लोग लड़े. हम उसके सामने झुके नहीं. हम हमेशा उनकी विचारधारा के खिलाफ लड़ेंगे.
'अगर विधायकों ने नहीं दिया होता धोखा...' उन्होंने चार विधायकों के मतदान में हिस्सा न लेने पर बोलते हुए कहा कि जो चार लोग मतदान में नहीं पहुंचे, इस बारे में हम बाद में प्रतिक्रिया देंगे. अगर इन लोगों (हमारे विधायकों) ने धोखा नहीं दिया होता तो हमारी जीत तय थी, क्योंकि हमने अपनी कमी का कोटा पूरा कर लिया था.
हमें AIMIM ने किया सहयोग उन्होंने बताया कि 5 एआईएमआईएम के लोगों ने हमारा समर्थन किया और एक बीएसपी ने हमारा सहयोग किया. अगर कोई नहीं आया है तो आपको सभी को पता है कि बीजेपी का चरित्र क्या है. जब तेजस्वी से पूछा गया कि उनके कुछ विधायक सदन में क्यों नहीं आए या पाला क्यों बदल लिया, तो उन्होंने इस पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी. तेजस्वी ने कहा कि कौन से विधायक क्यों नहीं आए और इसके पीछे की असली वजह क्या थी, इस पर पूरी प्रक्रिया और समीक्षा बाद में की जाएगी. फिलहाल उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना और बीजेपी की नीतियों का विरोध करना है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनता उन्हें फिर से मौका देगी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महागठबंधन के खाते में एक सीट जा सकती थी, लेकिन कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक ने मतदान में भाग नहीं लिया, जिस कारण 5वीं सीट भी एनडीए ने जीत ली. द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती के आधार पर एनडीए के 5वें उम्मीदवार शिवेश कुमार जीत गए. हालांकि, अभी बिहार राज्यसभा चुनाव नतीजों पर आधिकारिक अधिसूचना जारी होनी बाकी है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







