
हॉस्टल की तीन आदिवासी नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने से मचा हड़कंप, कलेक्टर ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
AajTak
बीजापुर जिले के गंगालूर गांव स्थित पोर्टा केबिन हाई स्कूल हॉस्टल की तीन नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने की खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. कलेक्टर ने चार सदस्यीय समिति बनाई है जो सात दिन के भीतर रिपोर्ट देगी. मामले को लेकर विधानसभा में भी विपक्ष ने सरकार को घेरा.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक सरकारी हॉस्टल से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि गंगालूर गांव के पोर्टा केबिन हाई स्कूल हॉस्टल की तीन नाबालिग छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं. इस खबर के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.
बीजापुर के कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह समिति मीडिया रिपोर्ट में किए गए दावों की जांच करेगी. रिपोर्ट में कहा गया था कि बीजापुर विकासखंड के गंगालूर स्थित पोर्टा केबिन हाई स्कूल हॉस्टल की तीन छात्राएं गर्भवती हैं. प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है.
तीन छात्राओं के गर्भवती होने की रिपोर्ट से हड़कंप
जांच के लिए बनाई गई समिति का नेतृत्व बीजापुर के अतिरिक्त कलेक्टर करेंगे. समिति में जनजातीय विकास विभाग के सहायक आयुक्त, बीजापुर के जिला शिक्षा अधिकारी और जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को भी सदस्य बनाया गया है. इस चार सदस्यीय समिति को पूरे मामले की जांच कर सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.
इस मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है. सोमवार को राज्य विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया. कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस घटना को दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि जैसे ही छात्राओं के गर्भवती होने की खबर सामने आई, तीनों को उनके घर भेज दिया गया और बाद में कहा गया कि वे हॉस्टल में मौजूद नहीं थीं.
दो छात्राएं हॉस्टल में नहीं रहती थीं, घर से आती थीं स्कूल

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






