
वहां दो बटन हैं...वीडियो शूट करता रहा दोस्त, युवक ने लाइव कैमरे पर खुद को मारी गोली
AajTak
दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से सामने आए एक चौंकाने वाले वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है. वीडियो में एक युवक खुद को गोली मारता हुआ दिखाई देता है. पुलिस के मुताबिक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मामला न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
पूर्वी दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से सामने आए एक सनसनीखेज वीडियो ने इलाके में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक खुद को गोली मारते हुए नजर आता है. घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
वीडियो बना रहा था सामने वाला शख्स
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है. यह घटना न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि घटना के समय वहां दो लोग मौजूद थे, जिनमें से एक युवक का वीडियो बना रहा था.
पिस्टल में मैगजीन लोड की और छाती से सटाया
वीडियो में दिखाई देता है कि युवक के हाथ में पिस्टल है और वह उसमें मैगजीन लोड करता है. पास में मौजूद दूसरा व्यक्ति उसे कुछ निर्देश देता हुआ भी सुनाई देता है. वीडियो बना रहा शख्स कहता है ऊपर दो बटन हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स पिस्टल में मैगजीन लोड करता है और उसके बाद पिस्टल छाती पर सटाता है. तभी वीडियो बना रहा शख्स कहता है- अरे नहीं... लेकिन वह अपने सीने में गोली मार लेता है. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई.
इलाज के दौरान मौत

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









