
WhatsApp पर मिलेगा नया फीचर, लीक हुई डिटेल्स, चैटिंग करना होगा आसान
AajTak
WhatsApp New Feature: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का नया फीचर बीटा वर्जन में स्पॉट हुआ है. हालांकि, यह फीचर कब तक लॉन्च होगा इसकी जानकारी नहीं है. ऐप पर जल्द ही हमें चैटिंग से जुड़ा एक नया फीचर मिल सकता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है. हाल में ही कंपनी ने मैसेज रिएक्शन का फीचर जोड़ा है. जल्द ही हमें इस प्लेटफॉर्म पर चैट फिल्टर का ऑप्शन भी मिल सकता है.
जैसा की इसके नाम से साफ है, यह फीचर यूजर्स को अलग-अलग कैटेगरी में चैट्स को फिल्टर करने का ऑप्शन प्रदान करेगा. इस तरह के फीचर्स हमें जीमेल और दूसरे ईमेल सर्विस में मिलते हैं. हालांकि, यह फीचर ईमेल सर्विसेस से थोड़ा अलग होगा.
वॉट्सऐप के लेटेस्ट फीचर को WAbetainfo ने स्पॉट किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह फीचर फिलहाल WhatsApp Business क्लाइंट्स के लिए उपलब्ध है. पब्लिकेशन ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें बीटा टेस्टर्स को फिल्टर का ऑप्शन मिल रहा है.
यह ऑप्शन सर्च बार के बगल में दिया गया है. यहां यूजर्स को चार ऑप्शन- अनरीड चैट्स, कॉन्टैक्ट, नॉन-कॉन्टैक्ट और ग्रुप का ऑप्शन मिलता है. यह फीचर उन यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन होगा, जो आर्काइव चैट का इस्तेमाल करते हैं.
हालांकि, यह फीचर और भी ज्यादा यूजफुल होता, अगर वॉट्सऐप इसमें क्लोज फ्रेंड्स मार्क करने का ऑप्शन जोड़ दे. इंस्टाग्राम पर क्लोज फ्रेंड्स का एक ऑप्शन मिलता है. मगर यह ऑप्शन चैट्स के लिए नहीं बल्कि इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करने के लिए मिलता है.
इस फीचर की मदद से यूजर्स एक निश्चित लोगों के ग्रुप में अपनी स्टोरीज को शेयर कर सकते हैं. WhatsApp का नया फीचर कब तक आएगा, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. रिपोर्ट में जो स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, वह वॉट्सऐप वेब या डेस्कटॉप वर्जन का है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










