
WhatsApp पर कोई और नहीं पढ़ पाएगा चैट्स, ऐसे कर सकते हैं लॉक, इन यूजर्स को मिला फीचर
AajTak
How to Lock WhatsApp Chat: क्या आप चाहते हैं कि अपनी वॉट्सऐप चैट्स कोई और ना पढ़ सके. इसके लिए एक कमाल का फीचर जल्द ही आपको मिल सकता है. कंपनी ने इस फीचर को फिलहाल वॉट्सऐप बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया है. इसकी मदद से यूजर्स किसी चैट को लॉक कर सकते हैं. आइए जानते हैं ये फीचर किस तरह से काम करेगा.
WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर लगातार नए फीचर्स रिलीज कर रहा है. कंपनी ने इस हफ्ते मल्टी डिवाइस सपोर्ट का फीचर जोड़ा है. इस फीचर की मदद से यूजर्स एक ही WhatsApp Account को कई डिवाइसेस में एक्सेस कर सकते हैं. वहीं कंपनी एक नया फीचर जोड़ रही है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी चैट्स को लॉक कर सकते हैं.
ऐप डेवलपर्स इस प्लेटफॉर्म पर नए-नए फीचर्स जोड़ते रहते हैं, जिससे यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिले. प्लेटफॉर्म पर मल्टी डिवाइस सपोर्ट के बाद जल्द ही चैट लॉक फीचर जोड़ा जाएगा. वैसे ये फीचर फिलहाल कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है. आइए जानते हैं इस फीचर की खास बातें.
WaBetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ बीटा यूजर्स को नया चैट लॉक फीचर मिल रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर्स को वॉट्सऐप लॉक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे सिर्फ उन चैट्स को लॉक कर सकते हैं, जो उन्हें हाइड करनी है. इतना ही नहीं लॉक हुई चैट की फोटोज और वीडियो भी ऑटोमेटिक डाउनलोड नहीं होंगी.
इससे यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहेगी. WaBetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी चेयर किया है. इसमें वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर को स्पॉट किया जा सकता है. इस फीचर को यूज करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
सबसे पहले आपको WhatsApp ओपन करना होगा और किसी चैट पर जाना होगा. आप चाहें तो इंडिविजुअल या फिर ग्रुप चैट, किसी को भी लॉक कर सकते हैं.
यहां आपको उस चैट पर जाना होग, जिसे आप लॉक करना चाहते हैं और फिर प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










