
WhatsApp पर आ रही +92, +84, +62 जैसे नंबर्स से कॉल्स? ऑन कर लें ये सेटिंग
AajTak
WhatsApp Calls: वॉट्सऐप पर कई यूजर्स को लगातार इंटरनेशनल कॉल्स आ रही हैं. खासकर उन लोगों को जिन्होंने हाल में नया सिम कार्ड लिया है और एक नए नंबर से अपना अकाउंट क्रिएट किया है. इससे निपटने के लिए वॉट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक खास फीचर भी जोड़ा है. इसकी मदद से आपको अनजान नंबर्स से आने वाली कॉल्स परेशान नहीं करेंगी. आइए जानते हैं डिटेल्स.
WhatsApp पर फ्रॉड कॉल्स का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. कई लोगों को अनजान नंबर्स से स्कैम वाले कॉल्स आ रहे हैं. ये कॉल भारत नहीं बल्कि दूसरे देशों के कंट्री कोड के साथ आते हैं. जरूरी नहीं कि ये कॉल्स दूसरे देश से ही की गई हों. कई लोग वर्चुअल नंबर्स के सहारे भी लोगों से ठगी का रास्ता खोज रहे हैं.
कुछ दिनों पहले एक यूजर को +92 नंबर से कॉल आई थी, जिसमें उसे फ्री iPhone 14 जीतने को लेकर मैसेज किया था. इस स्कैम में फ्रॉडस्टर्स ने कई तरीकों से पीड़ितो से लाखों रुपये लूटे हैं. इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है. पहले भी कई यूजर्स को +62, +60 और दूसरे कंट्री कोड्स से कॉल आ चुकी हैं.
इसे देखते हुए वॉट्सऐप ने एक बयान भी जारी किया है. WhatsApp यूजर्स को मलेशिया, केनिया, वियतनाम और इथोपिया से ISD कॉल्स आ रही हैं. इन कॉल्स के पीछे का कारण अभी साफ नहीं है. इन कॉल्स की वजह यूजर्स से ठगी हो सकती है. इंडिविजुअल रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजर्स को अल्टरनेट दिनों पर 2 से 4 कॉल्स आ रही हैं.
ऐसे लोग जिन्होंने नया सिम कार्ड लिया है, उन्हें इंटरनेशनल नंबर्स से ज्यादा ही कॉल्स आ रही हैं. वॉट्सऐप ने पहले यूजर्स को सलाह दी थी कि इस तरह के नंबर्स को ब्लॉक कर दें. WhatsApp ने कहा, 'संदिग्ध कॉल्स को ब्लॉक और रिपोर्ट करना स्कैम्स के खिलाफ लड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.'
ऐप ने बताया, 'हम लगातार AI और दूसरी टेक्नोलॉजी में निवेश कर रहे हैं, जिससे अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बना सकें. हमारी मंथली सेफ्टी रिपोर्ट्स में यूजर्स की शिकायतों के निपटारे को लेकर जानकारी होती है.' मार्च महीने में कंपनी ने 47 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन किया था. हाल में ही कंपनी ने अनजान नंबर्स से आने वाली कॉल्स को साइलेंट करने का फीचर जोड़ा है.
इसके लिए आपको WhatsApp ओपन करना होगा और फिर सेटिंग में जाना होगा. यहां आपको कई सारे विकल्प मिलेंगे, जिसमें आपको Privacy के ऑप्शन को चुनना होगा. इसके बाद आपको कॉल्स के ऑप्शन पर जाना होगा, जहां आपको Silent Unknown Calls का ऑप्शन मिलेगा. आपको इसका टॉगल ऑन करना होगा और फिर आपका काम हो जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










