
WhatsApp को रेड फ्लैग, भारत का कानून मानो या देश छोड़कर जाओ, ऐसे भरेगा सरकारी खजाना
AajTak
भारत के सुप्रीम कोर्ट ने Meta के लिए सख्त रवैया अपनाया. सुप्रीम कोर्ट ने Meta से कहा कि भारत के कानून मानो या देश छोड़कर जाओ. साइबर कानून एक्सपर्ट और वकील विराग गुप्ता ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का Meta और WhatsApp पर क्या असर पड़ेगा.
भारत के सुप्रीम कोर्ट ने WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta के लिए सख्त रवैया अपनाया. सुप्रीम कोर्ट ने Meta से कहा कि भारत के कानून मानो या देश छोड़कर जाओ. सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि नागरियों का हित सर्वोपरी है.
साइबर कानून एक्सपर्ट और वकील विराग गुप्ता ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट की सख्ती का Meta और WhatsApp पर क्या असर पड़ेगा. डेटा को लेकर सुप्रीम कोर्ट और मेटा इससे पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं.
विराग गुप्ता ने बताया है कि कैसे मेटा के WhatsApp, इंस्टाग्राम और फेसबुक मिलकर डेटा चोरी करते हैं. इसके लिए वह तीन तरीकों को अपनाते हैं.
गुप्ता के मुताबिक, पहला तो ये तीनों कंपनियां आपस में डेटा शेयर करती हैं. दूसरा तीनों कंपनियां डेटा को देश से बाहर भेजती हैं और तीसरा CCI का केस है, जिसमें कहा था कि OTT और विज्ञापनों में जो इस कंपनी का एकाधिकार बन रहा है वह असली परेशानी की वजह है.
डेटा से कैसे भरेगा सरकार का खजाना
एक्सपर्ट के मुताबिक, भारत में डेटा कारोबार पर GST नहीं लगता है और अगर GST की वसूली हो जाए, तो इससे सरकार का खजाना भी भरेगा और ये कंपनियां भारत के कानून के दायरे में आएंगी. साथ ही उन्होंने कहा कि डेटा के अवैध कारोबार को रोका जाए और वैध डेटा कारोबार पर टैक्स लगाया जाए. वैध डेटा शेयरिंग से साइबर फ्रॉड में कमी आएगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








