
What is Hamas: हमास यानी इस्लामिक प्रतिरोध... जानें कैसे वजूद में आया ये आतंकी संगठन जो चाहता है इजरायल का खात्मा!
AajTak
What is Hamas, Israel-Palestine Conflict: फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने शनिवार को इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी पर भी इजरायल ने जबरदस्त हमला किया है. हमास का पूरा गाजा पट्टी पर कब्जा है.
फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने शनिवार को इजरायल पर अब तक सबसे भीषण हमला किया है. हमास के लड़ाकों ने जल-थल और नभ तीनों जगहों से इजरायल को निशाना बनाया जिसमें 300 से ज्यादा लोग मारे गए जबकि सैकड़ों की संख्या में घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग बंधक भी बनाए गए हैं.
शनिवार को जो तस्वीरें और वीडियो इजरायल से आए वो दिल दहला देने वाले थे जहां हमास के आतंकी आम लोगों के साथ बर्बरता कर रहे थे. इन सबके बीच आम लोगों के मन में भी एक सवाल है कि आखिर हमास है कौन? जिसने इजरायल के अभेद्य माने जाने वाले सुरक्षाचक्र की धज्जियां उड़ा दीं.
हमास एक फिलिस्तीनी इस्लामी आतंकवादी संगठन है जिसका गाजा पट्टी पर कब्जा है. हमास ने इजरायल खात्मे की शपथ ली है और 2007 में गाजा में सत्ता संभालने के बाद से उसने इजरायल के साथ कई युद्ध लड़े हैं. उन युद्धों के बीच, इसने इज़रायल पर हजारों रॉकेट दागे और अन्य घातक हमले भी किए. इजरायल ने भी हमास पर बार-बार हवाई हमले किए हैं, और मिस्र के साथ मिलकर, अपनी सुरक्षा के लिए 2007 से गाजा पट्टी को ब्लॉक कर दिया.
ये भी पढ़ें: Israel gaza attack: 'हमास के हर ठिकाने को हम मलबे में बदल देंगे, गाजा खाली कर दें', नेतन्याहू ने रविवार सुबह फिर चेताया
फिलिस्तीनी समूह हमास क्या है?
ये भी पढ़ें: Israel-Palestine conflict: रात भर दागे गए रॉकेट, धुआं-धुआं रहा आसमान... हमास के हमले में अबतक 300 लोगों की मौत, इजरायल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए 250

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








