
What is Cloudburst: क्या 28 जून को दिल्ली में फटा था बादल? भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बताई वजह
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में 28 जून, 2024 को रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई. माना जा रहा था कि बादल फटने की वजह से दिल्ली में भारी बरसात हुई. हालांकि, अब मौसम विभाग खुद बताया की दिल्ली में उस दिन क्या स्थिति बनी थी.
28 जून 2024 को देश की राजधानी दिल्ली में इतनी बारिश हुई कि 88 साल का रिकॉर्ड टूट गया था और उसके बाद एक बार फिर बारिश गायब है. ये बारिश इतनी थी कि जगह-जगह भरे पानी में डूबने से कई लोगों की जान तक चली गई. भयंकर बारिश के बाद ये सवाल उठने लगे थे कि आखिर दिल्ली में 28 जून को क्या हुआ था?
माना जा रहा था कि दिल्ली में 28 जून, 2024 को बादल फटने की घटना हुई, जिसकी वजह से रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई. हालांकि, अब मौसम विभाग (IMD) ने खुद बताया कि दिल्ली में उस दिन क्या स्थिति बनी थी.
मूसलाधार बारिश बादल फटने का नतीजा नहीं
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि पिछले हफ्ते दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश बादल फटने का नतीजा नहीं थी. आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने 28 जून को सुबह 5 बजे से 6 बजे के बीच 91 मिमी बारिश दर्ज की. इसी तरह, लोधी रोड मौसम स्टेशन पर सुबह 5 बजे से 6 बजे तक 64 मिमी और सुबह 6 बजे से 7 बजे तक 89 मिमी बारिश दर्ज की गई. महापात्र ने आगे कहा, "इस स्थिति को बादल फटना नहीं कह सकते, लेकिन यह बादल फटने के बहुत करीब था."
28 जून को भारी बारिश पर आईएमडी ने पहले कहा था कि कई बड़े पैमाने पर मॉनसूनी मौसम प्रणालियों ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की स्थितियां बनाईं, जिसके परिणामस्वरूप 28 जून के शुरुआती घंटों के दौरान तेज आंधी और भारी बारिश हुई. इस गतिविधि को वातावरण में थर्मोडायनामिक अस्थिरता बताया गया था, जो तूफान के लिए अनुकूल है.
सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक, 24 घंटों में 228.1 मिमी बारिश दर्ज की, जो जून की औसत बारिश 74.1 मिमी से तीन गुना थी और ये 1936 के बाद से 88 सालों में इस महीने की सबसे अधिक बारिश रही. बता दें कि आईएमडी के मानकों के मुताबिक, एक दिन में 124.5 और 244.4 मिमी के बीच होने वाली बारिश को बहुत भारी बारिश के रूप में परिभाषित करता है. इसके मुताबिक, 28 जून को हुई बारिश (228.1 मिमी) बहुत भारी बारिश के पैमाने से भी ज्यादा है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







