
Western Railways: बिहार-बंगाल के इन रूट्स पर पश्चिम रेलवे चला रहा समर स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. इसी क्रम में पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष किराये पर 4 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं और इसके साथ ही शादी विवाह का सीजन भी चल रहा है. ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ हो रही है, जिसके चलते लोगों को सफर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. इसी क्रम में पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष किराये पर 4 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
ट्रेन संख्या 09191/09192 बांद्रा टर्मिनस-दरभंगा स्पेशल (02 फेरे) ट्रेन संख्या 09191 बांद्रा टर्मिनस-दरभंगा स्पेशल मंगलवार, 30 अप्रैल को बांद्रा टर्मिनस से 19.00 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 16.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 09192 दरभंगा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल शुक्रवार, 03 मई को 15.00 बजे दरभंगा से प्रस्थान करेगी और रविवार को 14.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, भेस्तान, चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी और समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन संख्या 09191 का पालघर और बोईसर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.
ट्रेन संख्या 09193/09194 सूरत-जयनगर-उज्जैन स्पेशल ट्रेन (02 फेरे) ट्रेन संख्या 09193 सूरत-जयनगर मंगलवार, 30 अप्रैल को सूरत से 20.30 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 17.35 बजे जयनगर पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09194 जयनगर-उज्जैन स्पेशल गुरुवार, 02 मई 2024 को जयनगर से 21.30 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को 06.30 बजे उज्जैन पहुंचेगी.
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन संख्या 09193 का उधना, चलथान, बारडोली, नंदुरबार भुसावल, खंडवा, इटारसी और रानी कमलापति स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा तथा ट्रेन संख्या 09194 का संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.
ट्रेन संख्या 09449/09450 गांधीधाम-हावड़ा स्पेशल (02 फेरे) ट्रेन संख्या 09449 गांधीधाम-हावड़ा स्पेशल मंगलवार, 30 अप्रैल को गांधीधाम से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 04.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 09450 हावड़ा-गांधीधाम स्पेशल शुक्रवार, 03 मई को 20.00 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और रविवार को 23.00 बजे गांधीधाम पहुंचेगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











