
West Bengal Election 2021: व्हीलचेयर पर Mamata Banerjee का रोड शो शुरू, ट्वीट कर कहा- मैं अभी भी बहुत दर्द में
Zee News
चुनावी प्रचार के दौरान घायल होने के बाद पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) एक बार फिर मैदान में उतर गई हैं और व्हीलचेयर पर बैठकर रैली कर रही हैं.
कोलकाता: नंदीग्राम में चुनावी प्रचार के दौरान घायल होने के बाद पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) एक बार फिर मैदान में उतर गई हैं और व्हीलचेयर पर बैठकर रैली कर रही हैं. ममता बनर्जी ने कोलकाता से मायो रोड से व्हीलचेयर पर रोड शो की शुरुआत की है और हाजरा तक जाएंगी. रैली शुरू करने से पहले ममता बनर्जी ने ट्वीट किया और कहा कि जनता का दर्ज उन्हें ज्यादा महसूस होता है. कोलकाता में रैली से पहले ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने ट्वीट कर कहा, 'हम निर्भीक होकर लड़ते रहेंगे! मैं अभी भी बहुत दर्द में हूं, लेकिन मुझे अपने लोगों का दर्द और भी ज्यादा महसूस होता है.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










