
West Bengal Election: टीएमसी का 'खेला होबे' के जवाब में बीजेपी का 'पिशी जाओ'
Zee News
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के लिए प्रचार का दौर लगातार जारी है. हर पार्टी अपने-अपने तरीके से जनता को रिझाने की कोशिश कर रही है. प्रचार में लोकप्रिय गानों की पैरोडी (parody songs) का सहारा भी लिया जा रहा है. टीएमसी के खेला होबे के जवाब में बीजेपी ने पिशी जाओ को लॉन्च किया और अब लेफ्ट ने लुंगी डांस की तर्ज पर नया गीत रिलीज कर दिया है.
कोलकाता: बंगाल में चुनावी बयार पूरे जोर से बह रही है. इसी महीने वोटिंग शुरू हो जाएगी लिहाजा साम-दाम-दंड-भेद से वोट जुटाने की पूरी कोशिश हो रही है. इसी कड़ी में सुरीले गीतों का तड़का भी लग रहा है और बंगाली वर्जन में उनकी पैरोडी भी तैयार की जा रही है. लोकतंत्र के महापर्व में कुल मिलाकर चुनावी लड़ाई बड़ी दिलचस्प होती जा रही है. बंगाल के विधानसभा चुनाव में वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चुनाव प्रचार और तेज होता जा रहा है. जनसंपर्क, चुनावी रैलियों के अलावा मतदाताओं को अपनी तरफ झुकाने के लिए मशहूर गानों की पैरोडी का सहारा भी लिया जा रहा है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









