
West Bengal: सीएम ममता पर गरजे अमित शाह, कहा- 2 मई के बाद नहीं रोक पाएंगी दुर्गा और सरस्वती पूजा
Zee News
गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का कहना है कि 2 मई के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी और कोई भी ताकत वहां पर दुर्गा और सरस्वती पूजा करने से नहीं रोक सकेगी. वे रविवार को मुर्शिदाबाद में चुनाव प्रचार कर रहे थे.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में चुनाव प्रचार (West Bengal Assembly Elections 2021) के लिए पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि लोगों के मन से ये सरकार (ममता बनर्जी सरकार) कब की उखड़ चुकी है. बंगाल में पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ी है. उनकी लोकप्रियता और ममता सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा, इन दोनों फैक्टरों की वजह से बंगाल में हालात बीजेपी के अनुकूल हैं. उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी. अमित शाह (Amit Shah) ने कहा, 'धु्व्रीकरण हम नहीं कर सकते हैं. यह काम सीएम ममता (Mamta Banerjee) कर रही हैं.' नादिया जिले में हुई हिंसा के बाद वहां नेताओं के जाने पर बैन लगाए जाने के चुनाव आयोग के फैसले पर शाह ने कहा कि आयोग ने यह काम ठीक किया कि वहां नेता नहीं जा सके वर्ना राज्य में हिंसा की यह आग और भड़कती. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में चिंता का विषय है कि सीएम ऐसी बात कर रही हैं. उनकी बातें भड़काऊ नहीं हैं लेकिन उद्देश्य तो वही लगता है. उन्होंने कहा कि हिंसा को राजनीतिक समर्थन नहीं मिले तो हिंसा और घुसपैठ भी नहीं होती है. शाह ने कहा कि कांग्रेस एक कंफ्यूज्ड पार्टी है, उसकी बात करना ही बेकार है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








