
West Bengal: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, Mamata Banerjee ने लगाया आरोप
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बांग्लादेश (Bangladesh) दौरे पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने तीखा हमला बोला है.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बांग्लादेश (Bangladesh) दौरे पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने तीखा हमला बोला है. बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के दिन ममता ने कहा, पीएम बांग्लादेश में बैठकर वोट की मार्केटिंग कर रहे हैं , पहले कहते हैं कि बांग्लादेश से हम घुसपैठिये बुला रहे हैं लेकिन अब वो खुद वहां बैठकर बंगाल की राजनीती कर रहे हैं. | In '19 LS polls when a Bangladeshi actor attended our rally, BJP spoke to Bangladesh govt&cancelled his visa.... When polls are underway here, you (PM) go to Bangladesh to seek votes from one section of ppl, why shouldn't your Visa be cancelled?We'll complain to EC:WB CM Elections are underway here and he (PM) goes to Bangladesh and lectures on Bengal. It is a total violation of code of conduct of the election: West Bengal CM & TMC leader Mamata Banerjee in Kharagpur. ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि साल 2019 में जब एक बांग्लादेशी अभिनेता हमारी रैली में शामिल हुआ तो बीजेपी ने बांग्लादेश सरकार से बात करने के साथ उसका वीजा रद्द करा दिया था. लेकिन आज जब वोटिंग चल रही है, आप बांग्लादेश में बैठकर लोगों के एक वर्ग के लोगों के वोट की ओर देख रहे हैं. ऐसे में आपका वीजा क्यों नहीं कैंसल होना चाहिए? हम इस बारे में चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









