
West Bengal: उपचुनाव से पहले भाजपा MP अर्जुन सिंह के घर फेंके 3 बम
Zee News
हालांकि घटना के समय अर्जुन सिंह घर पर मौजूद नहीं थे और इस हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तफतीश कर रही है
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में उपचुनावों की तारीख का ऐलान हो गया लेकिन भाजपा और टीएमसी के बीच की जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. खबर मिल रही है कि बैरकपुर से भाजपा एमपी अर्जुन सिंह (Arjun Singh) के घर पर बम से हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि उनके घर के दरवाजे पर मंगलवार देर रात को 3 देसी बम फेंके गए. हालांकि घटना के समय अर्जुन सिंह घर पर मौजूद नहीं थे और इस हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तफतीश कर रही है ताकि बम फेंकने वालों का पता लगाया जा सके.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










