
Weight Loss: बीयर-बर्गर खाकर फिटनेस ट्रेनर ने किया वेट लॉस! बताया कैसे हुआ ये कमाल
AajTak
Weight Loss: एक महिला फिटनेस ट्रेनर बीयर, बर्गर, चिप्स का सेवन करती हैं और उनक वजन भी कम होता है. पर्सनल फिटनेस ट्रेनर लिज हाई की इंस्टाग्राम पोस्ट और इंटरव्यू के मुताबिक, वे कैलोरी डेफिसिट में रहती हैं, जिससे उनका वजन कम होता है.
वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट लेना, फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने की सलाह दी जाती है और जंक फूड, फ्राइड फूड, खाली कैलोरी वाली ड्रिंक्स, मीठा आदि न खाने की भी सलाह दी जाती है. लेकिन एक फिटनेस इंफ्लूएंसर और पर्सनल फिटनेस ट्रेनर ऐसी हैं, जिन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट और इंटरव्यू में दावा किया है कि वे फिट रहने या वजन कम करने के लिए बर्गर, बीयर, चिप्स, पिज्जा आदि का सेवन करती हैं और इसके बावजूद भी उनका वजन नहीं बढ़ता. उनके एब्स भी हैं और वे बाकी लोगों को भी इन फूड्स को छोड़ने की सलाह नहीं देतीं. तो आइए जानते हैं, इस फीमेल फिटनेस ट्रेनर ने कैसे वजन कम किया था.
कौन हैं ये महिला फिटनेस ट्रेनर
बर्गर-बीयर खाकर वजन कम करने वाली महिला फिटनेस ट्रेनर का नाम लिज हाई (Liz High) है. 21 साल की लिज हाई पर्सनल ट्रेनर और इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर हैं जो लंदन में रहती हैं. लिज हाई ने द मिरर से बात करते हुए कहा कि वजन कम करने और अच्छे शेप में रहने के लिए के लिए खाना छोड़ने की जरूरत नहीं है. लिज हाई इंस्टाग्राम पर 'लिज बाइट्स बैक' नाम से पेज चलाती हैं, जिस पर वे काफी एक्टिव रहती हैं और फिटनेस, डाइट और वर्कआउट संबंधित पोस्ट करती रहती हैं.
लिज हाई के मुताबिक, वे फिट रहने के लिए चिप्स, बर्गर खाती हैं और बीयर भी पीती हैं. वे किसी भी फेड डाइट को फॉलो नहीं करतीं. फेड डाइट ऐसी डाइट होती है जो थोड़े समय के लिए फेमस होती है, वो भी बिना किसी डाइट्री गाइडलाइन के लिए. इसे लोग अचानक से वजन कम करने के लिए फॉलो करते हैं.
यंगस्टर्स को बर्बाद कर रही है फेड डाइट
लिज हाई का मानना है कि सोशल मीडिया पर बताई हुई फेड डाइट्स यंगस्टर्स की सेहत के लिए अच्छी नहीं होती. इसका कारण है कि कई लोग एक-दूसरे को देखकर स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने लगते हैं जो उनके लिए हानिकारक हो सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










