
Weekly Rashifal April 2023: प्रदोष व्रत के साथ नए सप्ताह की शुरुआत, कुंंभ सहित इन 4 राशियों को लाभ
AajTak
Weekly Rashifal: अप्रैल के तीसरे सप्ताह की शुरुआत होने वाली है. ये सप्ताह 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक रहेगा. इस सप्ताह कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: नया सप्ताह 17 अप्रैल से 23 अप्रैल तक रहेगा. आने वाले इस नए सप्ताह में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. साथ ही 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा और सबसे बड़े ग्रह गुरु का गोचर भी होने जा रहा है, जिसके कारण ये सप्ताह बेहद खास होगा. इस सप्ताह की शुरुआत सोम प्रदोष व्रत से होने जा रही है. ज्योतिष के अनुसार, हर सप्ताह सबके लिए अलग होता है. नए सप्ताह की शुरुआत के साथ कुछ राशियों को लाभ हो सकता है और कुछ राशियों को हानि. आइए ज्योतिषी प्रवीण मिश्र जी से जानते हैं कि आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- मेष राशि का स्वामी मंगल मिथुन राशि में बैठा हुआ है. सूर्य ग्रहण भी मेष राशि में लगेगा. मेष राशि वालों को अगले 1 महीने तक सभी कार्य सावधानी से करने चाहिए. कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें. अपने मन में नकारात्मक विचारों को बढ़ने न दें. कोशिश करें कि सकारात्मक लोगों के साथ ही रहें. किसी आर्थिक फैसले के लिए ये सप्ताह अच्छा है. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें.
शुभ रंग- लाल
2. वृष- वृष राशि का स्वामी शुक्र वृष राशि में ही बैठा हुआ है. वृष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. सप्ताह के आखिरी दिन में मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. धन निवेश से लाभ हो सकता है, लेकिन निवेश से संबंधित फैसले ध्यान से लें. दोस्तों का साथ प्राप्त हो सकता है. सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. आर्थिक फैसले के लिए शुक्रवार का दिन बेहतर रहेगा.
शुभ रंग- सफेद
3. मिथुन- मिथुन राशि का स्वामी बुध मेष राशि में बैठा हुआ है. मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है. पुराने कर्जों से मुक्ति प्राप्त होगी. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. इस सप्ताह सूझबूझ से कार्य करेंगे तो सफलता के योग बन रहे हैं. व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है. जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










