
Weekly Rashifal 2-8 Mar 2026: चंद्र ग्रहण वाला सप्ताह! सिंह-कुंभ पर खतरा, जानें क्या होगा आपकी राशि का हाल
AajTak
मार्च का पहला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस सप्ताह 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा. साथ ही, कुंभ राशि में पंचग्रही योग का निर्माण भी होगा. ऐसे में यह सप्ताह कई राशियों के लिए खास माना जा रहा है.
मार्च का पहला सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण है. यह सप्ताह 2 मार्च से लेकर 8 मार्च तक रहेगा. इस सप्ताह की 3 तारीख को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो मिथुन राशि में बृहस्पति बैठे हैं. सिंह राशि में केतु बैठा है. कुंभ राशि में पांच ग्रहों की युति है. सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु पांच ग्रह एकसाथ कुंभ राशि में बैठे हुए हैं. आइए ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि मार्च का पहला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष राशि इस सप्ताह मेष राशि के स्वामी मंगल कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मेष राशि वालों की धन की स्थिति बेहतर होगी. कामकाज में आपको सफलता मिलेगी. जो लोग अपने काम में पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत कर रहे हैं, उन्हें अच्छे रिजल्ट अवश्य मिलेंगे. जो लोग बिजनेस करते हैं, उनके लिए व्यापार में लाभ का समय है.
वृष राशि वृष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. आप अटके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. जो लोग जॉब करते हैं, करियर में उनकी स्थिति और मजबूत होगी. व्यापार के लिए भी अनुकूल समय है. हालांकि वृष राशि वाले अपने स्वभाव में अहंकार को न बढ़ने दें. सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे तो अच्छे रिजल्ट आपको अवश्य मिलेंगे.
मिथुन राशि मिथुन राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ेगा. मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में जो बाधाएं आ रही थीं, वो दूर होंगी. जो लोग जॉब करते हैं, उनकी उन्नति होगी. जो लोग बिजनेस करते हैं, उनका मुनाफा बढ़ेगा. जिन लोगों का अभी विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए रिश्ते आएंगे. घर परिवार वालों की सलाह लेकर ही कोई फैसला करें.
कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह आपकी मन की चिंता को कम करने वाला है. धन की स्थिति में सुधार होगा. लेकिन साथ ही साथ इस सप्ताह आपके खर्चे भी बढ़ेंगे. अपने बजट को ध्यान में रखकर ही पैसा खर्च करें. नौकरीपेशा लोग करियर में कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में न लें. उधार लेनदेन से बचने की सलाह है.
सिंह राशि इस सप्ताह साल का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगेगा. सिंह राशि वाले इस सप्ताह पूरे धैर्य से कार्य करें. अपने मन में किसी भी तरह का शक ना पालें. करियर के क्षेत्र में संभलकर कार्य करने की आवश्यकता होगी. व्यापार में जल्दबाजी में कोई फैसला न करें. सोच समझकर डिसीजन लेना होगा. इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्रा से बचें. किसी लड़ाई झगड़े में न पड़ें.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








