
Weekly Rashifal: सिंह सहित इन 4 राशियों के बढ़ेंगे खर्चे, आपके लिए कैसा रहेगा मार्च का नया सप्ताह
AajTak
ज्योतिषियों का कहना है कि मार्च के नए सप्ताह में कई राशियों को धन लाभ होगा. हालांकि कुछ जातकों के खर्चे बढ़ सकते हैं. इस सप्ताह वृषभ, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों के खर्चे बढ़ने की संभावना है. जानिए, मार्च का नया सप्ताह आपकी राशि के लिए कितना शुभ रहने वाला है.
Weekly Rashifal: नया सप्ताह 13 मार्च से लेकर 19 मार्च तक रहने वाला है. ज्योतिषियों का कहना है कि इस सप्ताह कई राशियों को धन लाभ होगा. हालांकि कुछ जातकों के खर्चे बढ़ सकते हैं. इस सप्ताह वृषभ, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों के खर्चे बढ़ने की संभावना है. आइए जानते हैं कि नया सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष- इस सप्ताह लंबी दूरी की यात्राओं से परहेज करना होगा. किसी भी काम में बेवजह की जल्दबाजी न दिखाएं. शुभचिंतकों की सलाह के बाद ही किसी निवेश में अपना धन लगाएं. यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको इस समयावधि में मेहनत करनी होगी.
वृष- आर्थिक मोर्चे पर इस सप्ताह आपको बहुत सोच-समझकर विचार करना होगा. आपको किसी पुराने निवेश से धन लाभ तो होगा. लेकिन गैर जरूरी चीजों पर खर्चे भी बढ़ेंगे. इस सप्ताह अपने अहंकार को वश में रखें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है. सफलता की राह से भी भटक सकते हैं.
मिथुन- इस सप्ताह आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ सुकून भरे पलों की तलाश करेंगे. घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे. यह सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन में शांति लेकर आएगा. हालांकि सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.
कर्क- इस सप्ताह आपको कई माध्यमों से धन लाभ होता रहेगा. आपको अपने आर्थिक जीवन में एक अच्छा प्लान व योजना बनाकर चलने की सलाह दी जाती है. खर्चों पर कंट्रोल रखें और धन संचय पर जोर दें. तभी आय के स्रोतों से आने वाले धन का लाभ आप उठा पाएंगे.
सिंह- घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम या फंक्शन का आयोजन संभव है. इस पर आपको भी अपना बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है. इस कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है. मानसिक तनाव में वृद्धि होने के भी संकेत है.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.










