
Weekly Rashifal: दिसंबर का तीसरा सप्ताह आज से शुरू, कर्क समेत इन 3 राशियों को होगा धन लाभ
AajTak
Weekly Rashifal: दिसंबर माह का नया शुरू होने जा रहा है. नया सप्ताह 18 दिसंबर से 24 दिसंबर तक रहेगा. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: दिसंबर माह का तीसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 18 दिसंबर से 24 दिसंबर तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास रहने वाला है. इस सप्ताह वृष, कर्क, तुला और मकर में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- इस सप्ताह पुरानी चल रही समस्याओं से निजात मिल सकता है. व्यर्थ के खर्चें उत्पन्न हो सकते हैं तथा धार्मिक कार्यों पर खर्च हो सकता है. नौकरी कर रहे जातकों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. धन को लेकर हफ्ता बढ़िया रह सकता है. स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा.
2. वृष- इस सप्ताह लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. सेहत के लिहाज से ये सप्ताह अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन में मजबूती देखने को मिल सकती है. नौकरी कर रहे जातकों का कार्य भार बढ़ने की संभावना बन सकती है.
3. मिथुन- यह सप्ताह नौकरी कर रहे जातकों के लिए अच्छा हो सकता है. प्रमोशन के योग बन रहे हैं. संतान पक्ष से खुश खबरी मिल सकती है. हफ्ते के अंत में कुछ व्यर्थ के खर्चे परेशान कर सकते हैं. लोगों से वार्तालाप के समय अपनी वाणी का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा समस्या हो सकती है.
4. कर्क- इस सप्ताह आप चल रही समस्याओं से राहत प्राप्त कर सकते हैं. भाग्य का साथ प्राप्त होगा. अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. नौकरी के नए मार्ग खुल सकते हैं. सेहत को लेकर यह हफ्ता अच्छा रहने वाला है.
5. सिंह- इस सप्ताह के शुरुआत में कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं. कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, नौकरी तथा व्यापार को लेकर चिंता समाप्त हो सकती है. धनलाभ के सुनहरे अवसर उजागर हो सकते हैं. तनाव से दूर रहें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










