
Weekly Rashifal: अगस्त का नया सप्ताह आज से शुरू, तुला समेत इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत
AajTak
Weekly Rashifal: अगस्त का नया सप्ताह आज शुरू हो रहा है. ये सप्ताह 5 अगस्त से 11 अगस्त तक रहने वाला है. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: अगस्त का नया सप्ताह आज से शुरू हो रहा है. ये सप्ताह 5 अगस्त से 11 अगस्त तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास रहेगा क्योंकि इस सप्ताह की शुरुआत सावन के तीसरे सोमवार, हरियाली तीज और नाग पंचमी से होगा. इस सप्ताह कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- मेष वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं दिख रहा है. करियर और स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं हो सकती हैं. इस सप्ताह करियर और विवाह के मामले में बड़ा निर्णय लेने से बचें. धन की स्थिति आपकी ठीक रहेगी. धन के इन्वेस्टमेंट और लेनदेन में सावधानी रखें.
2. वृष- सप्ताह की शुरुआत सामान्य है. काम का तनाव और दबाव ज्यादा रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा नहीं दिख रहा है. करियर और परिवार का मामला बेहतर होगा. धन के खर्चे भी इस सप्ताह में बढ़ें रहेंगे.
3. मिथुन- पहले की तुलना में धीरे धीरे समय बेहतर हो रहा है. तनाव और सेहत अच्छी रहेगी. काम का प्रेशर भी धीरे धीरे कम होगा. अपने जीवन को सिस्टम में लाने का प्रयास करें. भविष्य के लिए अपने धन की व्यवस्था ठीक रखें.
4. कर्क- महत्वपूर्ण काम इस सप्ताह के मध्य से बन सकते हैं. करियर और धन का मामला अच्छा बना रहेगा. नई योजना की शुरुआत के लिए समय अच्छा है. सप्ताह के अंत में लंबी यात्राओं से बचें. खानपान का ध्यान रखें. अपनी समस्या के लिए अपने मित्रों से बात करें.
5. सिंह- ये सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं है. वाहन सावधानी से चलाएं. दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें. दूसरों के चक्कर में न पड़ें. पैसा और समय दोनों खराब होगा. करियर जैसा चल रहा है चलने दें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










