
Weekly Gold Price: इस सप्ताह गोल्ड के भाव में अचानक हुआ ये बदलाव, कितना सस्ता हुआ सोना?
AajTak
Weekly Gold Price: इस सप्ताह भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है. भारतीय बाजार से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक गोल्ड के रेट में नरमी आई है. जुलाई महीने के पहले सप्ताह में सोने का भाव तेजी से बढ़ा था.
लगातार दूसरे सप्ताह भी सोने की कीमतों (Weekly Gold Price) में हल्की गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, जुलाई के शुरुआती हफ्ते में सोने की कीमतों (Gold Price) में तेजी देखने को मिली थी. लेकिन एक बार फिर से गोल्ड के भाव में नरमी देखने को मिल रही है. लेकिन कीमतें अभी भी 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर ही हैं.
इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमतें 59,298 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं. वहीं, पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने का भाव 59,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था.
इस सप्ताह ऐसा रहा भाव
IBJA Rates के अनुसार, इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतें 59,505 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं. मंगलवार को भाव में हल्की तेजी देखने को मिली और भाव बढ़कर 59,583 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. बुधवार को गोल्ड के भाव में गिरावट आई और ये 59,546 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ. गुरुवार को कीमतों में और गिरावट आई और ये 59,271 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. शुक्रवार को सोने थोड़ा महंगा हुआ और ये तें 59,298 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
कितना सस्ता हुआ सोना?
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड की कीमतें 59,385 रुपये पर बंद हुई थीं. इस तरह गोल्ड का भाव इस सप्ताह 98 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. इस हफ्ते मंगलवार को सोना सबसे महंगा 59,583 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका. वहीं, सबसे सस्ता सोना गुरुवार को 59,271 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










