
Weather Updates: दिल्ली में हीटवेव की चेतावनी, इन राज्यों में बारिश का अनुमान, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
AajTak
Weather News Today: देशभर में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. दिल्ली में लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है.
Weather Today, Heat Wave in Delhi, IMD Latest Alert : दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather) समेत उत्तर भारत के कई राज्य गर्मी की मार झेल रहे हैं. यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. आसमान से बरसती आग के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो, आज 1 मई को दिल्लीवालों को हीटवेव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है. दिल्ली में आज रविवार को न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं, अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा. बिहार की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 27.0 दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
गुजरात के अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा. गुजराज में अगले चार-पांच दिनों तक तापमान 43 डिग्री के आसपास ही रहेगा. वहीं, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल और राजस्थान में गर्मी अभी और सताने वाली है. हालांकि, राहत की खबर ये है कि आज इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी नहीं है.
जहां एक ओर कई राज्यों में लोग गर्मी और लू से बेहाल हैं तो वहीं, पुडुचेरी और शिलांग में 1 मई को हल्की बारिश का अनुमान है. अगर तापमान की बात की जाए तो यहां पुडुचेरी न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, शिलांग में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
बता दें, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 2 मई तक लू चलेगी. मौसम विभाग की मानें तो ये भीषण गर्मी बुजुर्गो और बच्चों की सेहत पर असर डाल सकती है. इसलिए बुजुर्गों और बच्चों को धूप में जाने से बचना चाहिए. मौसम विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से बचने के लिए हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए, घर से बाहर निकलने से पहले सिर को ढ़कना चाहिए.
यहां क्लिक कर जानें अपने शहर के मौसम का हाल

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









