
Weather Updates: उत्तर भारत में प्री मॉनसून बारिश की संभावना, जानें दिल्ली समेत देश का मौसम
AajTak
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज (बुधवार) यानी 02 जून को दिल्ली में बादलों के पहरे के बीच हल्की बारिश होने का अनुमान है. वहीं हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश (Rain) होने की संभावना है.
North India Weather Forecast Today Updates: उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मौसम के करवट लेने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज (बुधवार) यानी 02 जून को दिल्ली में बादलों के पहरे के बीच हल्की बारिश होने का अनुमान है. वहीं, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश (Rain) होने की संभावना है. Laxmangarh, Nadbai, Nagar, Alwar, Bayana, Bharatpur, Deeg (Rajasthan) during next 2 hours. pic.twitter.com/x7tD3kRBdl यूपी-राजस्थान-हरियाणा के इन इलाकों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राजस्थान के लक्ष्मणगढ़, अलवर, बयाना, भरतपुर, डीग में आज (बुधवार) बारिश हो सकती है. वहीं, हरियाणा के लोहारू, नारनौल, महेंद्रगढ़, बावल और उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरास बरसाना, नंदगांव में अगले कुछ घंटों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है. इस दौरान 30-40 किमी/ घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











