
Weather Updates: उत्तर भारत में तेजी से चढ़ रहा पारा, कई शहरों में गर्मी का असर, जानें आज का मौसम
AajTak
North India Weather: दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है. सर्दियों की विदाई के साथ गर्मी की दस्तक हो चुकी है. दिन के समय सूरज की तपिश अब परेशान करने लगी है. हालांकि, ठंडी हवाओं के असर से रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.
फरवरी का महीना खत्म होने से पहले ही गर्मी का एहसास होने लगा है. दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत उत्तर भारत में मौसम ने करवट ले ली है. सर्दियों की विदाई के साथ गर्मी की दस्तक हो चुकी है. दिन के समय सूरज की तपिश अब परेशान करने लगी है. हालांकि, ठंडी हवाओं के असर से रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों पर आज (रविवार), 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. वहीं, भारत के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में गर्मी दस्तक दे चुकी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 19 फरवरी 2023 को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.
दिल्ली में बढ़ी गर्मी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच ही बना रहेगा. 20 फरवरी को भी अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 14 डिग्री तक हो जाएगा. इसके बाद 21 फरवरी से बढ़ते तापमान में थोड़ी कमी आएगी. 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल्ली जितनी गर्मी नहीं है लेकिन यहां भी धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती नजर आ रही है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज तापमान 30 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया जायेगा. वहीं, गाजियबाद में आज आधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है साथ ही दोपहर के वक्त बादल छाए रहेंगे.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








