
अजित पवार पर काला जादू किया! रेप कांड वाले ढोंगी बाबा अशोक खरात का आया नाम
AajTak
महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.
महाराष्ट्र की सियासत में अंधविश्वास और कथित काले जादू को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. भतीजे रोहित पवार ने शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आवास के पास कथित काले जादू की घटनाओं की गहन जांच की मांग की है. रोहित पवार ने कहा कि पिछले साल पुणे जिले के भिगवण रोड स्थित सहयोग सोसाइटी और मुंबई के देवगिरी बंगले के आसपास कथित रूप से अंधविश्वास से जुड़े अनुष्ठान किए गए थे, जो बेहद चिंताजनक हैं. उन्होंने कहा कि एक प्रगतिशील राज्य जैसे महाराष्ट्र में इस तरह की गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है.
यह मामला तब और गंभीर हो गया जब एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस मुद्दे को उठाया. उन्होंने नवंबर 2025 में हुए कथित काले जादू के अनुष्ठानों पर सवाल खड़े करते हुए विस्तृत जांच की मांग की.
मिटकरी ने दावा किया कि ये अनुष्ठान नासिक के एक स्वयंभू ज्योतिषी अशोक खरात के 'शिवलिका आश्रम' से जुड़े हो सकते हैं. उन्होंने खारत को 'फर्जी बाबा' बताते हुए उसके संभावित संबंधों पर भी सवाल उठाए.
साथ ही, मिटकरी ने यह भी पूछा कि 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में अजित पवार की यात्रा योजना अचानक क्यों बदली गई. उन्होंने सवाल उठाया कि जब 27 जनवरी को सड़क मार्ग से पुणे जाने का कार्यक्रम तय था, तो फिर अगले दिन विमान यात्रा किसके कहने पर की गई.
28 जनवरी को हुआ था हादसा गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती में हुए एक विमान हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद अब काले जादू और अंधविश्वास से जुड़े आरोपों ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है.
इधर, अशोक खरात को नासिक में एक महिला के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और उसे 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








