
'मेरे घर कोई कार चार्ज नहीं हो रही थी', इंदौर अग्निकांड में जिंदा बचे सौरभ ने EV थ्योरी को नकारा, बिजली के पोल पर फोड़ा ठीकरा
AajTak
Indore Fire EV Charging Myth: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स अग्निकांड में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. जहां शुरुआती खबरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की चार्जिंग को हादसे की वजह बताया जा रहा था, वहीं अब मृतक मनोज पुगालिया के बेटे सौरभ पुगालिया ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है.
इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स में बुधवार को हुए उस भयावह अग्निकांड में, जिसमें पुगालिया परिवार के 8 सदस्यों की जान चली गई, अब एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. हादसे में अपने पिता और गर्भवती भाभी को खोने वाले सौरभ पुगालिया ने मीडिया के सामने आकर प्रशासन के दावों को चुनौती दी है.
सौरभ पुगालिया ने चौंकाने वाले बयान में कहा कि हादसे के वक्त घर पर कोई भी इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज नहीं हो रही थी. उन्होंने दावा किया कि आग की शुरुआत घर के पास लगे बिजली के खंभे से हुई थी. सौरभ के अनुसार, प्रशासन और मीडिया में चल रही EV चार्जिंग की बात निराधार है.
फायर ब्रिगेड पर गंभीर आरोप सौरभ ने रेस्क्यू ऑपरेशन पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि फायर ब्रिगेड ने बिना बिजली (मेन लाइन) कटवाए पानी की बौछारें शुरू कर दीं. सौरभ ने आशंका जताई है कि पानी और बिजली के संपर्क में आने से फैले करंट की वजह से भी कुछ लोगों की जान गई होगी.
दमकल विभाग की सफाई हादसे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम ने पड़ोसियों के फोन का जवाब नहीं दिया.
गांधी हॉल फायर स्टेशन के एएसआई सुशील कुमार दुबे ने इन आरोपों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि 4:01 बजे सूचना मिली और 4:02 बजे गाड़ी रवाना हो गई थी. बयान के दौरान ASI दुबे भावुक भी दिखे और उन्होंने प्रमोशन न मिलने जैसी अपनी व्यक्तिगत परेशानियां भी साझा कीं.
यह भी पढ़ें: EV चार्जिंग ब्लास्ट से कोख में पल रहे बच्चे की किलकारियों से पहले गूंजीं चीखें, गर्भवती बहू सबको रुला गईमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद पुगालिया परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया. देखें Video:-

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






