
पैनिक बुकिंग में कमी, जमाखोरी पर एक्शन, ऊर्जा संकट पर सरकार की ब्रीफिंग
AajTak
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारतीय उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि आम आदमी के इस्तेमाल वाले नॉर्मल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. साथ ही एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच भारत में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू स्तर पर पैनिक बुकिंग में कमी आई है और कोई भी रिटेल आउटलेट रिटेल आउटलेट्स पर गैस की कोई कमी नहीं है. साथ ही मंत्रालय ने उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग न करने की अपील की है, क्योंकि वितरण प्रणाली पूरी तरह सामान्य रूप से कार्य कर रही है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि देश भर में रसोई गैस के लिए हो रही पैनिक बुकिंग में कमी आई है. कल हमने लगभग 55 लाख बुकिंग अनुरोध मिले. डिलीवरी सामान्य रूप से हो रही है और ऑथेंटिकेशन कोड के जरिए सिलेंडर दिए जा रहे हैं.
हालांकि, स्थिति अभी-भी चिंताजनक है, क्योंकि युद्ध के कारण वैश्विक सप्लाई प्रभावित है. पर हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स पर गैस की कोई कमी नहीं है. मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि सभी राज्यों में पर्याप्त सप्लाई उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि घरेलू एलपीजी उत्पादन में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले एक हफ्ते में 11,300 टन कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को सप्लाई की गई है. लगभग 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कमर्शियल एलपीजी के लिए आवंटन आदेश जारी कर दिए हैं.
जमाखोरी पर एक्शन मंत्रालय ने होर्डिंग और ब्लैक मार्केटिंग पर कड़ा रुख अपनाया है. सुजाता शर्मा ने बताया कि कल ही 4,500 से अधिक छापेमारी की गईं, जिसमें अवैध स्टॉक जब्त किया गया. उन्होंने कहा कि 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल एलपीजी के लिए आवंटन आदेश जारी किए गए हैं. पिछले एक हफ्ते में 11,300 टन कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई गई है.
PNG पर शिफ्ट हुए 7500 उपभोक्ता
इसके अलावा लगभग 7,500 उपभोक्ताओं ने एलपीजी से पीएनजी (PNG) पर शिफ्ट हो चुके हैं, जिससे सिलेंडर की मांग का दबाव कम हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार सभी राज्यों में पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दे रही है, जिसमें अतिरिक्त आवंटन और किराया/लीज चार्ज में छूट शामिल है.
प्रीमियम कैटेगरी के पेट्रोल में बढ़ोतरी ब्रीफिंग के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. दिल्ली में 95-ऑक्टेन वाले प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 99.89 रुपये से बढ़कर 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में कुल पेट्रोल बिक्री का केवल 2 से 4 प्रतिशत हिस्सा ही प्रीमियम कैटेगरी का पेट्रोल बिकता है, इसलिए आम जनता पर इसका कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा. सामान्य पेट्रोल अब भी 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर की पुरानी दर पर ही उपलब्ध है. जॉइंट सेक्रेटरी ने ईंधन की कीमतों के निर्धारण पर बात करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमशः 2010 और 2014 में विनियमित (deregulate) कर दी गई थीं. अब कीमतों में बदलाव का फैसला पूरी तरह से तेल विपणन कंपनियों (OMCs) का कॉर्पोरेट कॉल होता है, इसमें सरकार सीधे हस्तक्षेप नहीं करती है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








