
'कायरो, ये बात हम याद रखेंगे', होर्मुज पर हेल्प न पाकर NATO देशों पर फट पड़े ट्रंप
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने पोस्ट में NATO देशों पर बहुत गुस्से में दिखे और कहा कि ये देश तेल की ऊंची कीमतों की शिकायत तो करते हैं लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाने में मदद नहीं करते हैं. जबकि ये काम अब बहुत आसान रह गया है.
ईरान वॉर में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO देश को एकबार जमकर फटकार लगाई है. ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के बिना NATO एक कागज़ी शेर है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया है और नाटो के सहयोगियों को फटकार लगाई है. ट्रंप ने कहा है कि नाटो के देश परमाणु शक्ति वाले ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते थे.
ट्रंप ने कहा, "अब जब वह लड़ाई फौरी तौर पर जीत ली गई है. और उनके लिए खतरा भी बहुत कम है. तो वे तेल की उन ऊंची कीमतों की शिकायत करते हैं, क्योंकि उन्हें महंगा तेल खरीदना पड़ा रहा है."
अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाटो देशों पर आक्रोशित होते हुए कहा कि वे 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज' को खुलवाने में मदद नहीं करना चाहते है. ट्रंप ने इसे आसान सी फौजी कार्रवाई बताया और कहा कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज का बंद रहना तेल की ऊंची कीमतों का एकमात्र कारण भी है.
नाटो देशों पर अपनी भड़ास निकालते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके लिए ऐसा करना कितना आसान है, और इसमें जोखिम भी कितना कम है. आखिर में ट्रंप ने कायरो हम इस बात को याद रखेंगे!
NATO (नाटो) 1949 में बना एक सैन्य गठबंधन है. इसमें अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपीय देश शामिल हैं. इसका उद्देश्य सामूहिक रक्षा है.
अगर नाटो के किसी एक सदस्य पर हमला होता है तो इसे सभी पर हमला माना जाता है. वर्तमान में इसमें 30+ देश हैं, जो सुरक्षा और सहयोग के लिए साथ काम करते हैं.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








