
Weather Update: यूपी से बिहार तक इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
AajTak
Mausam Ki Jankari: अगले तीन दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग की मानें तो आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तीन, छह और सात अगस्त को बारिश होगी. वहीं, यूपी, दिल्ली और बिहार में आज बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं. यहां पढ़िए आज कैसा रहेगा मौसम.
Weather Update Today, 04 August, Rainfall: उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रहीं हैं. देश की राजधानी दिल्ली में भी इन दिनों बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. दिल्ली में बुधवार को भी बारिश देखने को मिली. वहीं, मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में आज, 4 अगस्त को भी मध्यम बारिश की संभावना है. अगर तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में गरज के साथ एक या दो बार बारिश भी हो सकती है. गाजियाबाद में भी आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा. गाजियाबाद में भी गरज के साथ एक या दो बार बारिश का पूर्वानुमान है.
मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी? अगले तीन दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी है. आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तीन, छह और सात अगस्त को बारिश होगी. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में चार, सात अगस्त को तेज बारिश का अनुमान है. इसके अलावा, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल व माहे में तीन से सात अगस्त तक भारी बारिश होने के आसार हैं.
दक्षिण कर्नाटक में तीन और छह अगस्त को बारिश होगी. उत्तरी कर्नाटक में चार और पांच अगस्त को तेज बारिश होगी. केरल में तीन से पांच अगस्त तक बारिश की संभावना है. इसके अलावा, तमिलनाडु के कुछ इलाकों में पांच और तेलंगाना में तीन, छह और सात अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, रायलसीमा और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








