
Weather Update: 'मैंडूस' से आज भी इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, UP में बढ़ा कोहरा, जानें मौसम का हाल
AajTak
Mausam Ka Haal: मौसम विभाग की मानें तो चक्रवात मैंडूस 10 दिसंबर की सुबह के दौरान पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच गहरे दबाव के रूप में लैंडफॉल कर सकता है. इस कारण से तमिलनाडु के तटीय जिलों और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.
उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. वहीं, दक्षिण के राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो दक्षिण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब बनी रहेगी. तट के साथ हवा की गति 60- e 0 Kpmp हो सकती है जो 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. यहां पढ़ें आज के मौसम का अपडेट.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में आज, 10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज राजधानी में कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में तापमान में कमी दर्ज की जाएगी. वहीं, सुबह के वक्त कोहरा रहेगा. अगर प्रदूषण की बात करें तो कल शाम 5 बजे के करीब दिल्ली के आनंदविहार इलाके का AQI 348 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त कोहरा रहेगा. गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा और दिन के वक्त आसमान साफ रहेगा.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
चक्रवात पर क्या है अपडेट चक्रवात मैंडूस 10 दिसंबर की सुबह के दौरान पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच गहरे दबाव के रूप में लैंडफॉल कर सकता है. इस कारण से तमिलनाडु के तटीय जिलों और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.
आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और कर्नाटक के तटीय भागों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











