
Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में ठंड भारी! देखें उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का हाल
AajTak
आधा हिन्दुस्तान भयानक सर्दी और बर्फबारी की गिरफ्त में है. दिल्ली में आज भी ठिठुरन है तो मुंबई में भी सर्दी की एंट्री हो चुकी है, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों के ऊंचाई वाले इलाके में भारी बर्फबारी हो रही है. सफेद आफत हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी बरस रही है. बर्फ मौज लेने आए टूरिस्टों के लिए भारी बर्फबारी परेशानी का सबब भी बन गई है. होटल के बाहर खड़ी कार बर्फ में फंस गई हैं. वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का मशहूर पर्यटन केंद्र चोपता है. देसी सैलानियों के बीच इसकी पहचान मिनी स्विटजरलैंड की है. यानी आप स्विटजरलैंड ना जाकर चोपता आ जाएं तो आपको स्विटजरलैंड वाला मजा आ जाएगा. यहा भी बर्फबारी के चलते सड़कों पर बर्फ की मोटी परत जमी है और सैलानी इसका मजा ले रहे हैं. देखें ये एपिसोड.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











