
Weather update: उत्तर भारत से ठंड हो रही खत्म, लेकिन बदल जाएगा इन राज्यों का मौसम, होगी झमाझम बारिश
AajTak
IMD Rainfall: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख आदि इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश और बर्फबारी होगी. साथ ही, उत्तराखंड में 20 फरवरी और हिमाचल प्रदेश में 18 से लेकर 20 फरवरी के बीच में बारिश व बर्फबारी का अनुमान जताया गया है.
Weather Forecast 17 Feb 2022: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में अब ठंड कम हो रही है. सर्दी का मौसम जा रहा है और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. हालांकि, अब कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है. इन राज्यों में आने वाले पांच दिनों तक मौसम बदल जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु के कुछ इलाकों और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होगी. इसके अलावा, अगले दो दिनों तक लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











