
Weather update: उत्तर भारत में फिलहाल हीटवेव से अभी राहत नहीं, जानें क्या रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल
AajTak
Weather Update, Mausam Ka Haal: उत्तर भारत के राज्यों को फिलहाल गर्मी से छुटकारा मिलते हुए नहीं दिख रहा है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में 19 से 20 मई तक हीटवेव का भारी कहर देखने को मिल सकता.
Weather Update May 20, Mausam ki Jankari, IMD Prediction: देश के कई राज्य गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं. उत्तर भारत के राज्यों में तापमान 44-45 डिग्री के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल, हीटवेव से देशवासियों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है.
दिल्ली के तापमान (Delhi Temperature) की बात करें तो देश की राजधानी में आज 20 मई को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है. दिल्ली में कई दिनों से 44 से 45 डिग्री के आसपास तापमान बना हुआ है. वहीं लखनऊ में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है.
अपने शहर के मौसम का जानिए ताजा हाल
जानिए प्रमुख शहरों के मौसम का हाल
इन राज्यों में हीटवेव अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में 20 मई को हीटवेव का भारी कहर देखने को मिल सकता. हालांकि, 22 से 24 मई के बीच बारिश होने की संभावना के चलते तापमान में कुछ कमी देखी जा सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











