
Weather Update: उत्तर भारत के तापमान में गिरावट, हीटवेव से भी राहत, बिहार में आज आंधी-बारिश की संभावना
AajTak
Weather Forecast Today: उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज, 21 मई को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है.
Weather Today May 21 IMD Mausam Prediction: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदला है. तापमान में गिरावट आने के साथ भीषण गर्मी एवं हीटवेट से कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अधिकतम तापमान अब 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जो बीते सप्ताह से 45 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ था.
देश की राजधानी के तापमान (Delhi Temperature) की बात करें तो दिल्ली में आज, 21 मई को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है. वहीं, अगले चार दिन आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में गर्मी से फिलहाल मामूली राहत मिली रहेगा.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather) की करें तो राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है.
बिहार में आंधी-बारिश की संभावना
देश में मॉनसून (Monsoon) की बारिश से पहले मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. IMD ने राज्य के जिन जिलों में आंधी-तूफान की संभावना जताई है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका शामिल हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







