
Weather Today: दिल्ली-UP में आसमान साफ, इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें देशभर का मौसम
AajTak
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, जिससे बाहर के काम और यात्रा में आसानी होगी. पंजाब और राजस्थान में भी मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा. हालांकि, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 7, 8 और 10 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
उत्तर भारत में मौसम का मिज़ाज इस समय काफी अलग-अलग है. राजधानी दिल्ली और पड़ोसी उत्तर प्रदेश में आज (6 मार्च) आसमान साफ रहने का अनुमान है. इन राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिली रहने का अनुमान है. पंजाब-राजस्थान में भी मौसम गर्म बना हुआ है.
हालांकि, पहाड़ी राज्यों में मौसम के लिहाज़ से सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 7 और 10 मार्च को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इससे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट और सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं. उत्तराखंड में भी 8 और 10 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग ने आम जनता और यात्रियों से सुरक्षा के उपाय अपनाने और यात्रा से पहले मौसम अपडेट देखने की सलाह दी है.
राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आसमान साफ रहने वाला है. यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दोनों ही राज्यों में मौसम शुष्क रहने वाला है.
विशेषज्ञों के अनुसार, मैदानी इलाकों में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है, इसलिए बारिश की संभावना न्यूनतम है. वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में मौसमी पश्चिमी विक्षोभ और नमी की मौजूदगी बारिश और बर्फबारी की वजह बन सकती है. उत्तर भारत में इस सप्ताह मौसम धीरे-धीरे स्थिर होने की संभावना है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बदलाव जारी रह सकता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






