
Weather Today: दिल्ली में होगी बारिश तो लखनऊ में छाए रहेंगे बादल, IMD ने बता दिया- कैसा रहेगा आज का मौसम
AajTak
Weather Today: मॉनसून सीजन के दूसरे फेज में कई राज्यों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है. मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर से बरसात होगी. उधर, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि, आसमान में बादल जरूर छाए रहेंगे. जानें आज के अपने शहर के मौसम का हाल...
Weather Forecast, IMD Rainfall Alert, 11 August Weather: देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों मॉनसून के दूसरे फेज की बारिश हो रही है. महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल जैसे राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में लगातार पांच दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है. उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आज बादल छाए रहेंगे, जबकि हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी के आसार हैं.
मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में इन दिनों तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि, आज भोपाल में हल्की बारिश के ही आसार हैं. उधर, चंडीगढ़ की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश के भी आसार हैं.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
उत्तराखंड में क्या है बारिश का पूर्वानुमान? पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से मुश्किलें और बढ़ जाती हैं. पिछले कई दिनों से जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि जैसे राज्यों में तेज बारिश हो रही है. इससे लैंडस्लाइड्स जैसी घटनाओं के होने की आशंका रहती है. उत्तराखंड के देहरादून में आज तेज बारिश का अलर्ट है. IMD की मानें तो यहां आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
उधर, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज बारिश की उम्मीद नहीं है. हालांकि, बादल जरूर छाए रहेंगे. यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को राहत जरूर मिलेगी. बिहार की बात करें तो यहां ठनका और बारिश ने लोगों को परेशान किया हुआ है. पटना में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा. यहां बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश हो सकती है.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











