
13 हजार करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे
AajTak
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 13 हजार करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक अहम आरोपी तिलक प्रसाद शर्मा को सिक्किम से गिरफ्तार किया है. मामला 1,290 किलो कोकीन, मेफेड्रोन और 40 किलो थाई मारिजुआना की बरामदगी से जुड़ा है. जांच में खुलासा हुआ है कि इस नेटवर्क के तार कई देशों से जुड़े हैं और अब तक 17 आरोपी पकड़े जा चुके हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 13 हजार करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़े एक अहम आरोपी को गिरफ्तार कर इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सिक्किम से तिलक प्रसाद शर्मा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की उम्र 35 साल है और वह सिक्किम के पूर्वी पेंडम का निवासी है. पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ दिल्ली की अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था, जिसके बाद अंतर-राज्यीय अभियान चलाकर उसे पकड़ा गया.
सिक्किम से मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि यह मामला 1,290 किलोग्राम कोकीन और मेफेड्रोन तथा 40 किलोग्राम थाई मारिजुआना की बरामदगी से जुड़ा है. इस जब्ती ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल को उजागर किया है, जिसके तार पाकिस्तान, ब्रिटेन, मलेशिया, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और भारत तक फैले हुए हैं. अब तक इस मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई विदेशी हैंडलर अभी फरार बताए जा रहे हैं.
जांच में सामने आया है कि तिलक प्रसाद शर्मा इस नेटवर्क में कूरियर की भूमिका निभाता था. वह कई बार थाईलैंड से सूटकेस के जरिए थाई मारिजुआना भारत लाता था. दिल्ली पहुंचने के बाद यह नशीला सामान हिमांशु नामक व्यक्ति को सौंपा जाता था, जो एक अन्य आरोपी तुषार गोयल का सहयोगी बताया गया है. पुलिस ने महिपालपुर स्थित एक गोदाम से दो सूटकेस में भरा थाई मारिजुआना भी बरामद किया है.
दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
पुलिस के अनुसार जब अक्टूबर 2024 में दिल्ली में कार्टेल के प्रमुख सदस्यों की गिरफ्तारी हुई, तो गिरोह के सरगना ने शर्मा को अपनी यात्रा का रास्ता बदलने के निर्देश दिए. उसे कहा गया कि वह थाईलैंड से श्रीलंका, फिर नेपाल और उसके बाद भारत आए ताकि सुरक्षा एजेंसियों से बचा जा सके.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






