
Weather Today: दिल्ली में बारिश से बढ़ी ठंड, पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में आज भी ओलावृष्टि! जानें मौसम का पूरा हाल
AajTak
उत्तर भारत के राज्यों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसी के साथ, कुछ राज्यों में ओलावृष्टि भी दर्ज की जा सकती है. दिल्ली में आज आंशिकतौर पर बादल रहेंगे और हल्की बारिश दर्ज की जाएगी. आइए जानते हैं मौसम का हाल.
सोमवार को देश के विभिन्न राज्यों में अचानक मौसम में बदलाव देखा गया है. उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री में सीजन की पहली बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं. इसी के साथ तापमान में भी कमी दर्ज की गई. उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 17 अक्टूबर तक उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
नई दिल्ली के मौसम का हाल देश की राजधानी नई दिल्ली में भी सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला. दिन से ठंडी हवाएं चलने लगीं और रात में कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश देखी गई. इसके बाद से दिल्ली में ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 17 अक्टूबर को भी दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापामन 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, गाजियाबाद में आंशिकतौर पर बादल रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी.
अन्य राज्यों के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसी के साथ, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि संभव है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











