
Weather Today: दिल्ली में ठंड से कुछ राहत! UP समेत इन राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बरकरार, जानें देशभर के मौसम का हाल
AajTak
दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का कहर अभी जारी है. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अब धीरे-धीरे कोहरा कम होगा और कड़कड़ाती ठंड में भी कमी आएगी. दिन के वक्त धूप निकलने से दिल्ली के अधिकतम तापमान में इजाफा देखा जा रहा है.
राजधानी दिल्ली को दिन के वक्त धूप निकलने से कुछ राहत मिल गई है लेकिन सुबह और शाम के वक्त कोहरे और ठंडी हवाओं से ठिठुरन का सिलसिला जारी है. वहीं, हरियाणा, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में अभी कोल्ड डे की स्थिति बरकरार है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड समेत कुछ राज्यों में बारिश देखी जा रही है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का कहर अभी जारी है. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अब धीरे-धीरे कोहरा कम होगा और कड़कड़ाती ठंड में भी कमी आएगी. दिन के वक्त धूप निकलने से दिल्ली के अधिकतम तापमान में इजाफा देखा जा रहा है. अगले एक हफ्ते तक इसमें बढ़त की उम्मीद है. वहीं कोहरा हर दिन कम होता रहेगा.
इस बीच आज (19 जनवरी) दिल्ली में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है. तापमान की बात की जाए तो आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है. कोहरे के चलते आज भी फ्लाइट्स और ट्रेनों पर असर देखा जा रहा है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











