
Weather Today: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश, जानें आज के मौसम पर IMD का अपडेट
AajTak
IMD Rainfall Alert: देश के ज्यादातर इलाकों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. आइए जानते हैं आज के मौसम पर क्या है आईएमडी का अपडेट.
मार्च महीने की शुरुआत में गर्मी का रंग देख काफी लोग परेशान हो गए थे. हालांकि, मार्च के कुछ दिन गुजर जाने के बाद मौसम में बदलाव दर्ज किया गया और उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं हैं. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत और पूर्वी भारत में अगले दो दिन बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.
नई दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली में आज यानी 31 मार्च को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज दिल्ली में गरज के साथ तेज बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में आज गरज के साथ बारिश भी देखने को मिलेगी. वहीं, गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. गाजियाबाद में आज एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 01 अप्रैल तक गाजियाबाद में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.
तापमान पर क्या है अपडेट मौसम विभाग की मानें तो देश के ज्यादातर इलाकों में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम रहेगा. वहीं, देशभर में अगले पांच दिनों तक कहीं भी हीटवेव का अलर्ट नहीं है.
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश और बिजली चमकने जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, पूर्वी भारत के कई राज्यों में आज और कल गरज के साथ बारिश हो सकती है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







