
Weather Today: गुजरात से केरल तक आज बारिश ही बारिश! जानें दिल्ली समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम
AajTak
Weather Forecast: मौसम विभाग ने आज, 11 अक्टूबर के लिए तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, अरुणांचल प्रदेश व गुजरात में बारिश की संभावना जताई है. आइए जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
देशभर से मॉनसून अभी पूरी तरह विदा नहीं हुआ है, लेकिन ज्यादातर इलाकों में अब बारिश की गतिविधियां रुक गई हैं. हालांकि, मौसम विभाग ने आज, 11 अक्टूबर को भी कई इलाकों में बरसात का अलर्ट जारी किया है जबकि देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के राज्यों में शुष्क मौसम ही जारी रहेगा. आइए जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
पश्चिमी हिमालय, बिहार, दक्षिण गुजरात और ओडिशा, उत्तर पूर्व भारत छत्तीसगढ़ उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है. वहीं मौसम विभाग ने आज के लिए तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश व गुजरात में बारिश की संभावना जताई है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











