
Weather Today: गुजरात में साइक्लोन का रेड अलर्ट, दिल्ली में बारिश की उम्मीद, जानें आज का मौसम
AajTak
गुजरात के कई जिलों में आज चक्रवात बिपरजॉय से भारी तबाही की आशंका है. इसी के साथ, देश का राजधानी नई दिल्ली में भी आज, 15 जून को बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. बारिश के चलते नई दिल्ली के तापमान में मामूली गिरावट भी दर्ज की जा सकती है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
Weather Update Today: उत्तर भारत के राज्य इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं. यूपी से लेकर दिल्ली तक लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रखा है. कई इलाकों में पारा 43 से 45 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है. वहीं, आज (गुरुवार) चक्रवात बिपरजॉय के असर से कई राज्यों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 15 जून को चक्रवात के चलते कच्छ, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, मोरबी, राजकोट और जूनागढ़ में सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है. वहीं, कच्छ, पोरबंदर, अमरेली, गिर सोमनाथ, द्वारिका जिले के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे.
चक्रवात पर क्या है अपडेड चक्रवात बिपरजॉय के पूर्वोत्तर दिशा में बढ़ने और सौराष्ट्र और कच्छ को पार कर आज शाम तक जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) के पास मांडवी और कराची के बीच पाकिस्तान के तट से सटे एक बहुत ही गंभीर चक्रवात के रूप में होने की उम्मीद है. इस दौरान 120 से 130 से 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
नई दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (गुरुवार) आज हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, आज यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जाएगा. मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में 19 जून तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. वहीं, नई दिल्ली में इन दिनों तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा.
यूपी के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, गाजियाबाद में भी आज आसमान साफ रहेगा.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
इन राज्यों में बारिश मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज सौराष्ट्र और कच्छ, असम, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तटीय क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं, गुजरात तट से दूर पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बहुत तेज हवाएं चल सकती हैं. इसी के साथ,तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है. कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर-पूर्वी बिहार में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







