
सराय काले खां से बेगमपुल तक का सफर सिर्फ 55 मिनट में, 22 फरवरी से चलेगी दिल्ली-मेरठ नमो भारत
AajTak
दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
दिल्ली से मेरठ के बीच सफर अब और तेज होने जा रहा है. 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर दौड़ने वाली 'नमो भारत रैपिड रेल' ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन सराय काले खां से बेगमपुल तक की दूरी महज 55 से 60 मिनट में तय करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
सराय काले खां तक का हिस्सा बनकर तैयार
दिल्ली के सराय काले खां तक का हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है और फिलहाल नमो भारत ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ तक संचालित हो रही है. ट्रायल रन के दौरान दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के पत्रकारों को इस हाईस्पीड सफर का अनुभव कराया गया.
82 किमी लंबे कॉरिडोर में कौन-कौन से स्टेशन?
ट्रेन मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक पहुंची, जहां आधुनिक सुविधाओं से लैस कोच, आरामदायक सीटें, एयर कंडीशनिंग, सीसीटीवी सुरक्षा और डिजिटल सूचना प्रणाली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ और बेगमपुल/मोदीपुरम जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं.
सड़क मार्ग से जहां दिल्ली से मेरठ की दूरी तय करने में डेढ़ से दो घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं अब यह सफर एक घंटे से भी कम समय में पूरा हो सकेगा. 22 फरवरी को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ करेंगे.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







