
Weather Today: गर्मी ने नहीं राहत, दिल्ली समेत कई राज्यों में हीट वेव की चेतावनी, जानें उत्तर भारत का मौसम
AajTak
Weather Forecast: IMD ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में हीट वेव और गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों से घर पर रहने को कहा गया है. मौसम विभाग ने यह साफ कर दिया है कि गर्मी के मौसम में लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है.
Weather Update Today: अप्रैल माह में ही मई जैसी गर्मी पड़ रही है. दिन के समय सूरज जिस तरह से तप रहा है, उसकी गर्मी से रात के तापमान में भी इजाफा हो रही है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में हीट वेव और गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों से घर पर रहने को कहा गया है. मौसम विभाग ने यह साफ कर दिया है कि गर्मी के मौसम में लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है. इन राज्यों में लू की चेतावनी मौसम विभाग (IMD) ने आज पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ स्थानों पर भीषण लू की स्थिति के साथ कई स्थानों पर हीट वेव की स्थिति होने की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है.
अपने शहर के मौसम का जानिए ताजा हाल
इन राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के दक्षिणी तट पर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, नागालैंड, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.
Temperature Today: प्रमुख शहरों का तापमान
मध्य प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट मध्य प्रदेश का तापमान (Temperature) लगातार बढ़ रहा है. राज्य की राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार व्यक्त किए हैं. अप्रैल में अब तक कई जगहों पर पारा 41 डिग्री के पार दर्ज किया गया है. इसके अलावा कई हिस्सों में सीवियर लू चलने की आशंका जताई है. आईएमडी ने ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सतना, टीकमगढ़, उज्जैन, जबलपुर, रीवा और शहडोल जैसे शहरों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली और गुरुग्राम के मौसम का हाल राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहां आईएमडी ने आज हीट वेव की चेतवानी दी है. दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आज मिनिमम टेम्प्रेचर 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 41 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा और मौसम साफ रहेगा.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







