
Weather Today: कई राज्यों में अभी शीतलहर का असर, दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे से राहत
AajTak
उत्तर भारत के कई राज्य इस वक्त कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं. हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में भी आज (गुरुवार), 29 दिसंबर को घने कोहरे और ठिठुरन से राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे तक उत्तर पश्चिमी भारत के राज्यों को घने कोहरे और शीतलहर से मामूली राहत मिली रहेगी. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
उत्तर भारत के कई राज्य इस वक्त कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं. हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में ठंड से मामूली राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत में अगले 48 घंटे तक घने कोहरे और शीतलहर से राहत मिलेगी. वहीं, 31 दिसंबर से को एक बार फिर उत्तर पश्चिम भारत में घना कोहरा और शीतलहर देखने को मिलेगी.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 29 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिल्ली में आज हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा. IMD के मुताबिक, 30 दिसंबर से दिल्ली में फिर घना कोहरा पड़ने के आसार हैं. अगर प्रदूषण की बात करें तो कल शाम 6 बजे के करीब दिल्ली के आनंद विहार इलाके में AQI 331 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब की श्रेणी में आता है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में आज घने कोहरे से थोड़ी राहत मिलेगी. लखनऊ में आज मध्यम कोहरे का असर रहेगा. अगर गाजियाबाद की बात करें तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबज में आज घना कोहरा रहने के आसार हैं.
इन राज्यों में घना घना कोहरा मौसम विभाग की मानें तो आज पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है. इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में भी घना कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अभी शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











