
Weather Today: उत्तराखंड से लेकर यूपी तक बारिश, जानें दिल्ली समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम
AajTak
देश के ज्यादातर राज्यों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में भी आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
देश के कुछ हिस्सों में आनेवाले दिनों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 14 सितंबर और 15 सितंबर को पूर्वी भारत के राज्यों में मॉनसून एक्टिव रहेगा. वहीं, मध्य भारत में 14 से 17 सितंबर और पश्चिमी भारत में 15 से 17 सितंबर को मॉनसूनी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसके अलावा, राजस्थान और उत्तराखंड में भी बारिश देखने को मिलेगी.
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो आज यानी गुरुवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, आज यहां हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो नई दिल्ली में 15 सितंबर से बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है. इसी के साथ, रविवार तक नई दिल्ली में हर रोज बारिश का पूर्वानुमान है.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा. इसी के साथ, लखनऊ में आज बादलों का डेरा रहेगा और गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा. इसी के साथ, यहां आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे.
अन्य राज्यों का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. इसी के साथ, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पूर्वी गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











