
Weather Today: इन राज्यों में शीतलहर जैसे हालात, जानें दिल्ली-UP समेत मौसम का पूरा हाल
AajTak
Weather Updates: मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय से शुष्क और बर्फीली ठंडी हवाएं एक बार फिर देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में शुरू होंगी. वहीं, देश की राजाधानी दिल्ली के मौसम में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है. यहां आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
Weather Forecast: पिछले दिनों उत्तर और मध्य भारत के तापमान में मामूली वृद्धि के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं. इसके साथ कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, ठंड के साथ प्रदूषण में भी वृद्धि देखने को मिल रही है. बिहार सहित दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हवा का स्तर बिगड़ता जा रहा है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का पूरा हाल.
उत्तर-मध्य भारत में बढ़ेगी ठंड
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय से शुष्क और बर्फीली ठंडी हवाएं एक बार फिर देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में शुरू होंगी. ये ठंडी हवाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान को गिरा देंगी. आने वाले दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 या 8 डिग्री हो सकता है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात हो सकते हैं.
पिछले दिनों तापमान में हुई थी वृद्धि
बता दें कि पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के न्यूनतम तापमान में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. जब भी कोई पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास आता है, तो यह हवा की दिशा को उत्तर पश्चिमी से दक्षिण पूर्व की ओर बदल देता है, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होती है. आर्द्रता के स्तर को बढ़ाने के लिए कभी-कभी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहते हैं.
दिल्ली के मौसम का हाल

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









