
Weather News: यूपी को सराबोर कर विदाई लेगा मानसून, लखनऊ समेत इन 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Zee News
इस वर्ष अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है, जबकि आमतौर मानसून 30 सितंबर तक विदा हो जाता है.
लखनऊ: विदाई से पहले मानसून उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सक्रिय हो गया है. बीते 24 घंटों में लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश के चलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को गोंडा जिले का दौरा रद्द हो गया. इस बीच मौसम विभाग ने लखनऊ सहित प्रदेश के 23 जिलों में रविवार को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस वर्ष अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है, जबकि आमतौर मानसून 30 सितंबर तक विदा हो जाता है.
किसानों के माथे पर पड़ीं चिंता की लकीरें यूपी में इस वर्ष मानसून करीब एक सप्ताह पहले 13 जून को ही सक्रिय हो गया था. गुरुवार शाम से प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. शनिवार को लखनऊ, बाराबंकी, सुलतानपुर सहित तीन दर्जन से अधिक जिलों में बारिश हुई. लखनऊ में सुबह ही बादल छा गये. पूर्वांचल में भी शनिवार शाम बारिश हुई. बूंदाबांदी के बीच चल रही है हवाओं ने मौसम ठंडा कर दिया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अभी कम से कम अगले 10 दिनों तक हल्की व मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










