
Weather, Monsoon Update: यूपी, बिहार में मेहरबान रहेंगे बादल, दिल्ली में इस दिन पहुंचेगा मॉनसून
Zee News
देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगह बारिश हो रही है.
नई दिल्लीः देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगह बारिश हो रही है. लेकिन बिहार, यूपी से लेकर उत्तराखंड में मॉनसून मेहरबान है और रुक-रुककर लगातार बारिश हो रही है. वहीं, बिहार में बीते कुछ दिनों से बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो मॉनसून गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. 19-06-2021; 0545 IST; Light intensity rain would occur over isolated places of Rampur, Milak, Moradabad, Amroha, Sambhal, Nazibabad (U.P) and adjoining areas during next 2 hours. यूपी में अभी बादल रहेंगे मेहरबान दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून करीब पांच दिन के अंतराल के बाद एक फिर उत्तर प्रदेश पर मेहरबान हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को मॉनसून ने लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश दी है. 19 जून को पूर्वी यूपी के अधिकांश इलाकों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. पूरे प्रदेश में 21 जून तक कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. — India Meteorological Department (@Indiametdept)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








